Breaking News
Home / मनोरंजन / भाई की शादी में छा गया प्रियंका का हॉट लुक, साड़ी से ज्यादा बेशकीमती हार के हो रहे चर्चे

भाई की शादी में छा गया प्रियंका का हॉट लुक, साड़ी से ज्यादा बेशकीमती हार के हो रहे चर्चे


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए इंडिया में है। शादी की रस्म के दौरान प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसे देख उनकी खूबसूरती के खूब चर्चे हो रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए देसी गर्ल ने मैजेंटा स्टाइलिश साड़ी चुनी, जिसके साथ पहने बेशकीमती हार ने सभी का ध्यान खींचने का काम किया। प्रियंका ने खूबसूरत साड़ी के साथ लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस और मैचिंग पर्ल इयररिंग्स कैरी किए जो पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। देसी गर्ल ने लग्जरी इटैलियन फैशन ब्रांड बुलगारी से जो गहने पहने थे उसकी कीमत करीब 8 करोड़ बताई जा रही है। 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड और डायमंड वाला ये ब्रेसलेट उनकी खूबसूरती पर चांद लगा रहा था। देसी गर्ल ने अपने बालों को नीट बन स्टाइल में रखा था और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिप्सिटिक और एक स्मोकी आई के साथ क्लासिक रखा था। इससे पहले प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ और उनकी होने वाली पत्नी नीलम उपाध्याय की सगाई के दौरान भी इंडिया आई थी। उस समय उनके साथ पति निक जोनास भी थे। पिछले महीने, प्रियंका मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की स्टार-स्टडेड शादी में शामिल हुई थीं, जहां उनके साथ उनके पति निक जोनास भी थे। अपनी हालिया फिल्म द ब्लफ के साथ, प्रियंका कई रोमांचक परियोजनाओं के लिए तैयार हैं। फैन प्रशंसक प्रियंका की मराठी फिल्म श्पानीश् का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

About United Times News

Check Also

पत्रकार को अपशब्द कहने पर जॉन ने मांगी माफी

🔊 पोस्ट को सुनें फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम को अपनी फिल्मों के ट्रेलर रिलीज या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us