लखनऊ । सिंचाई विभाग लखनऊ में सहायक अभियंता हेमंत कुमार की लिखी एक पुस्तक का लोकार्पण उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी ने कल हरिद्वार में आयोजित सेनानियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में किया। गत दिवस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हरिद्वार में आयोजित किया था। इसी सम्मेलन में पुस्तक का लोकार्पण हुआ। कोश्यारी इसके मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पुस्तक देखकर इसके बारे में जानकारी ली और इसे लिखने के लिए इंजीनियर हेमंत कुमार को बधाई दी। ज्ञात हो कि ग्राम फीना जिला बिजनौर निवासी हेमन्त कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव में इससे जुड़ी पांच पुस्तक लिखी और एक पत्रिका का संपादन किया। इन्हीं में से एक आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ी स्मृतियां और पत्र नामक पुस्तक का लोकार्पण हुआ। सेनानियो से जुड़ी खोज और विपुल लेखकीय कार्यों के लिए हेमन्त कुमार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दो बार दर्ज हो चुका है। हेमन्त ने स्थानीय इतिहास अनेक खोज करते हुए महत्वपूर्ण कार्य किया है। हाल ही में मंडल मुरादाबाद के गजेटियर का नवीन हिन्दी अंक मंडलायुक्त आंजनेय कुमार द्वारा प्रकाशित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पित किया गया था। इस गजेटियर के नौ मंडल स्तरीय संकलन सहयोगियों में भी इंजीनियर हेमन्त कुमार शामिल हैं। इन उपलब्धियों पर सम्मेलन आयोजक महासचिव जितेंद्र रघुवंशी स्वतंत्रता सेनानी सेवानिवृत प्रोफेसर भारत भूषण देश के सबसे वयोवृद्ध सेनानी लेखराज सिंह सेनानी वंशज चंद्र प्रकाश मगन ललित कुमार हरेन्द्र कुमार सुशील कुमार आदि ने हर्ष जताया और बधाई दी। लोकार्पण के दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने हेमन्त कुमार ने कहा अच्छा ये पुस्तक आपने लिखी है तो कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र रघुवंशी ने परिचय देते हुए कहा कि सेनानियों से संबंधित इन्होंने पांच पुस्तक लिखी हैं यह सुनकर मुख्य अतिथि कोश्यारी ने प्रशंसा में कहा बहुत बढ़िया। सम्मेलन में असम तमिलनाडु महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हिमाचल दिल्ली मध्य प्रदेश बिहार झारखंड राजस्थान मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों से सेनानी और उनके वंशज आए। अट्ठारह वयोवृद्ध सेनानियों राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी सेनानी वंशज और पूर्व विधायक छत्तीसगढ़ चन्द्रप्रकाश वाजपेई सहित अनेक गणमान्य मंचस्थ रहे।
