Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / महाराष्ट्र का सियासी खेल

महाराष्ट्र का सियासी खेल


देश में चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र में बड़े सियासी खेल की तैयारियों की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के 12 विधायकों का ‘मोहभंग’ हो चुका है। भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद इस्तीफे की झड़ी लगने की कयासबाजी होने लगी है।लोकसभा चुनाव से पूर्व महाराष्ट्र में भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ उनके वफादार अमर राजुरकर ने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के 12 विधायकों का इस्तीफा भी तैयार है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का आगे-आगे देखो होता है क्या वाला बयान सुर्खियों में है। उन्होंने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में राज्य में बड़ा राजनीतिक भूचाल आने वाला है।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के इस्तीफे से न केवल कांग्रेस बल्कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को भी तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस की टूट का मतलब महा विकास आघाड़ी का अंत माना जा रहा है। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पहले ही दो फाड़ हो चुकी हैं। सूबे में कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी थी जिसमें बगावत नहीं हुई थी लेकिन अब कांग्रेस भी सदमे में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। साथ ही, कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। चर्चा है कि जल्द ही एमवीए की बैठक बुलाई जा सकती है।चर्चा है कि अशोक चव्हाण 14 फरवरी को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण की मराठवाड़ा में अच्छी पकड़ है। मोदी लहर में भी उन्होंने नांदेड से लोकसभा की सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बीच, सोमवार को उत्तर-मध्य मुंबई जिला के कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व पार्षद जगदीश अमीन कुट्टी और पूर्व पार्षद राजेन्द्र नरवणकर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गएसंसद में पेश श्वेतपत्र से जोड़कर देखा जा रहा है इस्तीफावित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 फरवरी को संसद में अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र जारी किया था जिसमें मुंबई में आदर्श हाउसिंग सोसायटी का भी जिक्र किया गया है। ऐसे में चव्हाण के इस्तीफे को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि आदर्श घोटाले के कारण अशोक चव्हाण को साल 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिवसेना (यूबीटी) ने ताना मारा है कि आदर्श घोटाले को छुपाने के लिए भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का उनका निजी फैसला है।उद्धव ठाकरे का तंज; एक दिन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कांग्रेस से आएगा शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अब कांग्रेस का कब्जा होता जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि उनकी पार्टी 400 सीट जीतेगी। अगर, ऐसा है तो वे अन्य पार्टियों को क्यों तोड़ रहे हैं। उद्धव ने कहा कि कांग्रेस के इतने सारे नेताओं के शामिल होने के बाद एक दिन ऐसा आएगा जब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस से होगा

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us