Breaking News
Home / मनोरंजन / आज 91वां जन्मदिन मना रही एक्ट्रेस वैजयंती माला

आज 91वां जन्मदिन मना रही एक्ट्रेस वैजयंती माला


आज यानी की 13 अगस्त को वैजयंती माला अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। उनको एक शानदार अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर के तौर पर जाना जाता है। बता दें कि महज 16 साल की उम्र में वैयजंती माला ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। वैजयंती के चाहने वालों में आज भी कमी नहीं है। एक्ट्रेस के लिए सिनेमा कोई नया माहौल नहीं था, क्योंकि उनकी मां भी एक अभिनेत्री थीं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर वैजयंती माला के जन्म से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
बता दें कि तमिल परिवार में 13 अगस्त 1933 को वैयजंती माला का जन्म हुआ था। उनकी मां 1940 के दशक में तमिल सिनेमा का जाना-माना नाम थीं। ऐसे में वैयजंती ने भी तमिल फिल्मों से करियर की शुरूआत की थी।
हिंदी सिनेमा में एंट्री
साल 1951 में आई फिल्म ‘बहार’ से अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। जिसके बाद अभिनेत्री ने फिल्म नागिन, संगम, लड़की, सितारा, जश्न, ताज, अंजान और पहली झलक समेत कई फिल्मों में काम किया। भले ही वैयजंती 91 साल की हो गई हों, लेकिन वह आज भी अपने क्लासिकल डांस से लोगों का दिल जीतती हैं। साल 2024 में उनकी भरतनाट्यम प्रस्तुति इस बात का सबूत है। राम मंदिर के ‘रागसेवा’ कार्यक्रम में वैजयंती माला ने भरतनाट्यम करके दर्शकों को चौंका दिया था। इसी साल एक्ट्रेस को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। वैयजंती पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने साल 1940 में वैटिकन सिटी में भी प्रस्तुति दी थी। साल 1955 में आई फिल्म ‘देवदास’ में चंद्रमुखी का रोल निभाया कर एक्ट्रेस ने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। इस फिल्म के लिए वैयजंती माला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। हालांकि बाद में उन्होंने इस पुरस्कार को लेने से इंकार कर दिया था।
फिल्में
एक्ट्रेस वैयजंती माला ने संगम, मधुमति, नई दिल्ली, देवदास, आम्रपाली, साधना, नागिन, नजराना, संघर्ष, सितारों के आगे, गंगा जमुना, लीडर, नया दौर, जेवल थीफ, छोटी सी मुलाकात, सूरज, आशा, फूलों की सेज, पैगाम, साथी, दुनिया, इशारा, दो दिलों की दास्तान आदि फिल्मों में काम किया है।

About United Times News

Check Also

पत्रकार को अपशब्द कहने पर जॉन ने मांगी माफी

🔊 पोस्ट को सुनें फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम को अपनी फिल्मों के ट्रेलर रिलीज या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us