Breaking News
Home / मनोरंजन / टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने की बेटे के जन्म की घोषणा, बताया कितने वजन का है बच्चा

टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने की बेटे के जन्म की घोषणा, बताया कितने वजन का है बच्चा


टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में बेटे के जन्म की घोषणा की है। ऐसे में लोग मान बैठे की एक्ट्रेस मां बनी है लेकिन वह मां नहीं मासी बनी है। उनकी बड़ी बहन अदिति परभु ने एक बच्चे को जन्म दिया है। नीति ने अपने भतीजे के जन्म की घोषणा की और उसी के बारे में प्यारी जानकारी साझा की। नीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बेटे के नन्हे पैरों की एक झलक साझा करते हुए बताया कि उसका जन्म 2 सितंबर, 2024 को सुबह 7.33 बजे हुआ। जन्म के समय नन्हे बच्चे का वजन 3.32 किलोग्राम था, यह सारी जानकारी उसके पैरों पर लिखे एक टेक्स्ट के रूप में दी गई है। अभिनेत्री ने अपनी अगली पोस्ट में बताया कि वह फिर से मासी बनकर कितनी खुश हैं। नीति श्कैसी ये यारियांश् शो में श्नंदिनीश् के रोल से घर-घर में मशहूर हो गईं। इसके अलावा, उन्हें झलक दिखला जा 10श् में भी देखा गया था। उन्होंने 2020 में भारतीय सेना अधिकारी, परीक्षित बावा से शादी की। कुछ समय पहने नीति के फैंस उस समय चिंता में आ गए थे जब उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से अपने पति का सरनेम हटा दिया था। उस समय दावा किया गया था कि एक्ट्रेस अपने निजी जीवन में समस्याओं का सामना कर रही है। इसके बाद यह बात सामने आई थी कि नीति ने ज्योतिषीय कारणों से अपने इंस्टा से अपने पति का नाम हटा दिया था और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

About United Times News

Check Also

पत्रकार को अपशब्द कहने पर जॉन ने मांगी माफी

🔊 पोस्ट को सुनें फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम को अपनी फिल्मों के ट्रेलर रिलीज या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us