प्रत्येक प्राणियों को क्षमा करने का संदेश देता है पर्व
लखनऊ । गोमतीनगर जैन मंदिर में रविवार को जैन धर्म के दशलक्षण धर्म व्रत समाप्त होने पर क्षमा वाणी पर्व एवं विश्व मैत्री दिवस मनाया गया। मन्दिर के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि क्षमावाणी पर्व का उद्देश्य है कि सभी को क्षमा करना। सभी प्राणियों को क्षमा करता हूं सभी जीव मुझे क्षमा करें मेरा सभी के साथ मैत्री भाव है, किसी के प्रति बैरभाव नहीं है ,इसी आशय के साथ यह पर्व मनाया जाता है। इसमें सर्वप्रथम मंगलाचरण बोधि, आशिका, आरना जैन द्वारा, महावीर वंदना, अनीता, सुनीता, बबीता, अंजू द्वारा की गई। सभी का स्वागत अनीता जैन ने अपने भाषण से किया। इसके बाद भक्ति नृत्य देवांशी द्वारा , भजन शिल्पी, अर्चना जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। गोमतीनगर महिला मंडल की अनीता, वैशाली, पिंकी, सपना,रश्मि, अर्चना,जया, स्वाति आदि द्वारा नाटक भक्तांबर की महिमा एवं पाठशाला के बच्चों द्वारा अष्ट द्रव्य नाटक प्रस्तुत किया गया। दस दिन तक उपवास और विशेष व्रत रखने वालीं सुकांत, वैभव, जूली, मोना, दीपिका, कुसुम, नेहा जैन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के मेधावी बच्चों वीनस, आर्जव जैन का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर दीपिका जैन जो की पूरे वर्ष जैन धर्म के 24 भगवानों के मोक्ष कल्याणक पर लडडू चढाने के लिए मंदिर को लाडू की व्यवस्था करती हैं। मंदिर में जैन पाठशाला की आशा जी, अल्पना जी, राजेश रज्जो का भी सम्मान किया गया जो कि बच्चों को जैन धर्म की शिक्षा प्रदान कर रही हैं।
इस अवसर पर महाराजगंज के सीडीओ अनुराज जैन, मंदिर के पंडित पीयूष जैन, विकास जैन, माली सुरेश तिवारी, अनिल का भी सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता विनय कपूर जैन एवं अरविंद जैन ने क्षमा पर्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष पीके जैन, मंत्री आलोक जैन, निकांत, संदीप, रचित, दीपाली आदि उपस्थित रहे।
