पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का प्रारंभ कर दिया है। सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भाजपा ने आज से ही बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान प्रारंभ कर दिया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं…एक ओर जहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर हम उनका स्मरण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने पंडित जी की जयंती को अपने सदस्यता अभियान की तिथि के रुप में मनाने का निर्णय लिया है।
