Breaking News
Home / दिल्ली / मानसून की बारिश खत्म, दिल्ली में उमस भरी गर्मी लौटी

मानसून की बारिश खत्म, दिल्ली में उमस भरी गर्मी लौटी


देश के ज़्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश खत्म होने वाली है। देश के कई हिस्सों में जाते हुए भी बारिश कहर बनकर आसमान से बरसी है। गुजरात, यूपी से लेकर बिहार तक में भारी बारिश हुई लेकिन अब यह दौर खत्म होता दिख रहा है। कुछ राज्य ही हैं जहां हल्की बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है। वहीं, बारिश खत्म होते ही देश की राजधानी दिल्ली में फिर से उमस और गर्मी से जूझना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का हाल।
दिल्ली का मौसम
पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में बारिश गायब है, जिसके चलते देश की राजधानी एक बार फिर उमस और गर्मी से परेशान है। यहां तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 5 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी का मौसम फिर बदल सकता है। 5 अक्टूबर के बाद दिल्ली में फिर से बादल छाने और बारिश की संभावना है।
यूपी-बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वी इलाकों में बारिश कहर बरपा रही है। यहां कई इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं। बिहार में हालात और भी खराब हैं क्योंकि कई जिले पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज से स्थिति में सुधार होने की संभावना है। मगर ये अनुमान भी है कि 4 अक्टूबर से एक बार फिर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि यूपी के कुछ इलाकों में एक हफ्ते तक हल्की बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

About United Times News

Check Also

दिल्ली सरकार हरकत में आई, मंत्री बजटीय तैयारी में जुटे, संकल्प पत्र पर मंथन

🔊 पोस्ट को सुनें चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई घोषणाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us