Breaking News
Home / न्यूज़ / पंजाब में AAP बड़े बदलाव के तैयारी में

पंजाब में AAP बड़े बदलाव के तैयारी में


पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़े बदलाव की तैयारी में है। पार्टी हाईकमान संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव में पार्टी के ढांचे को मजबूत करने और सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व देने पर ध्यान दिया जाएगा। पार्टी अब हिंदू विशेष रूप से अनुसूचित जाति के किसी नेता को आगे बढ़ाना चाहती है। जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद पार्टी संगठन में बदलाव की तैयारी।
बोर्डों व निगमों के जिन अध्यक्षों की रिपोर्ट अच्छी नहीं, वे भी हटेंगे।
भगवंत मान के पास है पार्टी प्रधान व मुख्यमंत्री का पद।
इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद अब आम आदमी पार्टी हाईकमान पार्टी के राज्य संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव में पार्टी के ढांचे को मजबूत करने की ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा तथा यह प्रयास किया जाएगा कि सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व मिले। इस समय पार्टी प्रधान का पद व मुख्यमंत्री का पद दोनों ही पद मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास हैं। इस प्रकार ये दोनों पद जट समुदाय के हाथ में हैं।
अनुसूचित जाति के नेता को आगे करना चाहती है AAP
पार्टी अब हिंदू विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के किसी नेता को आगे करना चाहती है। किसी भी समय पंजाब के नए अध्यक्ष (संयोजक) की नियुक्ति हो सकती है। इस समय प्रिंसिपल बुधराम कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं परंतु उनके पास वे शक्तियां नहीं हैं जो किसी प्रधान के पास होती हैं।

 

About United Times News

Check Also

ट्रैजेक्ट्रॉन स्पोर्ट्स ने लांच की एरॉन – भारत की पहली ऐडवांस्ड प्रिसिज़न एयरगन

🔊 पोस्ट को सुनें मुंबई (अनिल बेदाग): भारत की सबसे युवा लाइसेंस्ड एयरगन मैन्युफैक्चरर कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us