Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / सीएम योगी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

सीएम योगी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके आवास पर जाकर उन्हें सदस्य बनाया। भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश और देश में सदस्य बनाने का काम कर रही है। इस कड़ी में शरिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी के सदस्य बने। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सीएम के घर जाकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया। पार्टी का गमछा ओढ़ाने के साथ एक पेपर पर उन्हें सदस्य बनाने की औपचारिकता पूरी की गई। सीएम के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मालूम हो कि कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी भाजपा के सदस्य बने थे। प्रदेश के सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्र मं सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं।
पीएम ने ग्रहण की थी सदस्यता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने और साथ ही उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और इस अभियान के संयोजक महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में सक्रिय सदस्यता ली।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अनूठी पहल! मुझे बहुत गर्व है कि आज पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं बीजेपी 4 इंडिया का पहला सक्रिय सदस्य बना और इस अभियान की शुरुआत की। सक्रिय सदस्यता अभियान से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी। सक्रिय सदस्य बनने पर ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है।

About United Times News

Check Also

विधानसभा घेराव, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने लगाई कटीले तारों की बैरिकेडिंग

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ । कांग्रेस के विधानसभा घेराव की घोषणा को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us