Breaking News
Home / दिल्ली / दिल्ली में दिवाली की धूम, CM आतिशी और केजरीवाल समेत इन नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

दिल्ली में दिवाली की धूम, CM आतिशी और केजरीवाल समेत इन नेताओं ने दीं शुभकामनाएं


रौशनी और खुशियों का महापर्व दीपावली आज पूरे देश में मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में दीपावली सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। पीएम मोदी से लेकर पूर्व सीएम केजरीवाल समेत दिल्ली के तमाम नेता एक्स पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारत में साल दिवाली का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। आज देश में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि देशवासियों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य पर्व पर मैं सभी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी समृद्ध हों।
केजरीवाल ने एक्स पर दी शुभकामना
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। दीपों का यह त्योहार आपके घर-आंगन में खुशियों की रोशनी बिखेरे।
सीएम आतिशी ने भी दी शुभकामनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिवाली के इस पर्व पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के इस त्यौहार पर मां लक्ष्मी और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता आए।
आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
आज मनाई जा रही दिवाली
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो रही है वहीं समाप्ति अगले दिन यानी 1 नवंबर को सायं 5 बजकर 23 मिनट पर होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष खाल और निशिथ काल में की जाती है। क्योंकि इस मुहूर्त में माता लक्ष्मी भ्रमण करती है। ज्योतिषियों के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल और निशीथ काल में करने का विधान होता है।ऐसे में 31 अक्टूबर दिन गुरुवार के दिन पूरी रात्रि में अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष काल और निशीथ मुहूर्त काल है। ऐसे में 31 अक्टूबर को दिवाली मनाना बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन पूरी रात्रि में अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष व्रत और निशीथ मुहूर्त काल भी रहेगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, 31 अक्टूबर के दिन दिवाली और लक्ष्मी पूजन करना बहुत ही फलदायी साबित होगा।

About United Times News

Check Also

दिल्ली सरकार हरकत में आई, मंत्री बजटीय तैयारी में जुटे, संकल्प पत्र पर मंथन

🔊 पोस्ट को सुनें चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई घोषणाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us