Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / किसान सम्मेलन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपचुनाव में भाजपा के लिए मांगा समर्थन

किसान सम्मेलन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपचुनाव में भाजपा के लिए मांगा समर्थन


रामगढ़/दौसा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने 07 अक्टूबर गुरुवार को राजस्थान में आगामी उपचुनाव के दौरान रामगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह और दौसा विधानसभा से जगमोहन मीणा के समर्थन में किसान मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किसान भाइयों और आम नागरिकों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। किसान सम्मेलनों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और सभी ने भाजपा के पक्ष में समर्थन का संकल्प लिया।उपचुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए तैयार: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों और आमजन के हित में चलाई जा रही योजनाओं और सुधार कार्यों से जनता का भाजपा के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों की समृद्धि और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को एकमात्र विकल्प बताया। किसान सम्मेलनों में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में रामगढ़ और दौसा की जनता प्रचंड बहुमत से भाजपा के लिए मतदान करने को तैयार है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास कार्यों को जारी रखने में योगदान दें।किसान सम्मेलनों में यह रहे उपस्थित: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, कामां विधायक नोक्षम चौधरी, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी व किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us