Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / लखनऊ में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता अजय राय

लखनऊ में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता अजय राय


लखनऊ। संभल जाने से रोके जाने पर नाराज उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ में धरने पर बैठ गए है। पुलिस व पीएसी के जवान उन्हें जबरन उठाने की कोशिश कर रहे हैं तो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं। अजय राय संभल जाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जाने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया। कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के अलावा दो गाड़ी पीएसी भी बुलाई गई है।संभल जाने के लिए निकलने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह संभल जाने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। बता दें संभल प्रशासन ने दस दिसंबर तक किसी के भी जिले में आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष सहित सपा की विधायक इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था। इसी बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि संभल की घटना सरकार द्वारा कराई गई सुनियोजित घटना है। सपा को सरकार द्वारा गठित की गई न्यायिक टीम पर भरोसा नहीं है। वर्तमान सीनियर न्यायाधीशों की निगरानी में जांच होनी चाहिए। सरकार मुस्लिम समाज के लोगों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में बैठे लोग सुबह से शाम तक केवल झूठ बोलने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश में विकास कराने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार प्रदेश में केवल और केवल दंगे कराने का काम कर रही है। जबकि सरकार में बेईमानी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस पर कोई बोलने वाला नहीं है। प्रदेश में भाजपा का पुरजोर विरोध केवल सपा कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगी बिजली है। जितनी बिजली देने का वादा किया था, वो प्रदेश में किसी को नहीं मिल रही है। ऊपर से जनता से अधिक वसूली और की जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। कई जिलों में तो सरकार के इशारे पर खाद की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज तक भी कराया गया था। गन्ने का दाम जस का तस है, गन्ने पर कोई रुपया बढ़ाया नहीं गया है। सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

About United Times News

Check Also

विधानसभा घेराव, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने लगाई कटीले तारों की बैरिकेडिंग

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ । कांग्रेस के विधानसभा घेराव की घोषणा को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us