हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को वीरभद्र सिंह के करीबी ने भाषण से रोका। जिसके बाद से प्रतिभा भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मैं संगठन की ही बात कर रही हूं। अपने भाषणा के दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में गुटबाजी नजर आई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जब मंच पर संबोधित कर रही थीं तो उन्हें वीरभद्र सिंह के करीबी एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाषण देने से रोक दिया। भाषण देने से रोकने पर भड़कीं प्रतिभा सिंहइस पर प्रतिभा सिंह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप नहीं चाहते मैं ज्यादा बोलूं। मैं संगठन की ही बात कर रही हूं। प्रतिभा ने जब भाषण पूरा किया तो कहा, ऐसा नहीं बोलना होता। मुझे पता है कि कितना बोलना है। सामने पूरा पंडाल लोगों से भरा था और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हो रहा था। भरी जनसभा में कांग्रेस की गुटबाजी सामने आने के बाद आने वाले दिनों में टकराव बढ़ सकता है।
