Breaking News
Home / दिल्ली / रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में नहीं दिखें सीएम योगी और हिमंता बिस्वा सरमा

रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में नहीं दिखें सीएम योगी और हिमंता बिस्वा सरमा


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। हालांकि, वह दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। जबकि, भारतीय जनता पार्टी ने खुद की शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को न्योता दिया था। वो इसमें शामिल भी हुए। लेकिन योगी इसमें कही नजर नहीं आएं। इतना ही नहीं, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी इसमें शामिल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और असम दोनों ही राज्यों की विधानसभाओं में बजट सत्र चल रहा है। उत्तर प्रदेश में तो आज ही बजट पेश किया गया। ऐसे में बीजेपी के यह दोनों बड़े नेता आज दिल्ली में समारोह से नदारद रहें। रेखा गुप्ता के शपथ के बाद योगी ने एक्स पर लिखा कि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट प्रस्तुतीकरण में व्यस्तता के कारण आपके शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूं। पुनश्च शुभकामनाएं! हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा कि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर और उनके नव-निर्वाचित मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ। यह दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक पल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में एक स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी और राजधानी के विकास को एक नई दिशा मिलेगी! माँ यमुना भी स्वच्छ होगी, और दिल्ली सुखी और समृद्ध बनेगी!

About United Times News

Check Also

दिल्ली सरकार हरकत में आई, मंत्री बजटीय तैयारी में जुटे, संकल्प पत्र पर मंथन

🔊 पोस्ट को सुनें चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई घोषणाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us