टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। तेजस्वी जहां भी जाती हैं वहां उनके पीछे पैपराजी पहुंच जाते हैं। एक्ट्रेस भी हमेशा ही पैप्स को मुस्कुराते हुए पोज देती हैं मगर इस बार वो अपना मुंह छुपाते हुए नजर आती हैं। जी हां, हाल ही में तेजस्वी मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी। इस दौरान वह बहुत ही सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने जैसे ही पैपराजी को देखा तो अपना मुंह छिपा लिया। लुक की बात करें तो तेजस्वी से ब्लू डेनिम के साथ ग्रीन एंड ब्लैक चेक शर्ट पहनी थी। तेजस्वी बहुत ही सिंपल लुक में थी इस वजह से वो पैपराजी से बचती हुईं नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश आखिरी बार सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स में नजर आईं थीं। जहां पर उन्होंने अपने बेहतरीन खाने से सभी को इंप्रेस किया है।
