Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / फौजी बॉर्डर पर नहीं, बरेली पुलिस व्यवस्था से हार गए

फौजी बॉर्डर पर नहीं, बरेली पुलिस व्यवस्था से हार गए


बरेली। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सेवाकाल में बहादुरी दिखाने वाला एक फौजी अब अपने ही शहर में न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।थाना कैंट क्षेत्र के कांधरपुर,सद्भावना कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी मुकेशत्यार सिंह पुत्र शिव सिंह पर हाल ही में पुलिस ने गुंडा एक्ट लगा दिया,जिससे वे और उनका परिवार मानसिक रूप से टूट चुका है।मुकेशत्यार सिंह ने बताया कि उन्होंने सद्भावना कॉलोनी में अपना एक मकान बनवाया,लेकिन पड़ोसी अक्सर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी सौरभ,गौरव और नितिन पुत्रगण राज कुमार नशे की हालत में घर के बाहर हंगामा करते हैं और जब उन्होंने विरोध किया तो उल्टा उनके ऊपर ही झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए गए।रिटायर्ड फौजी का दावा है कि उक्त लोग अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं, और पुलिस में गहरी सांठ-गांठ होने का दावा करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन सबके चलते वह पिछले एक वर्ष से अपने ही घर को छोड़कर बच्चों सहित सदर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना गहराई से जांच किए कार्रवाई कर रही है।

About United Times News

Check Also

“ड्यूटी के बीच महिला सिपाही का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय”

🔊 पोस्ट को सुनें औरैया। उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अनुशासनहीनता की तस्वीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us