लखनऊ। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग और कटीले तार लगा कर रो लिया। किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस की कहा सुनी हुई। पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र की सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा राज में ये है भला कैसा अमृतकाल, किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार धिक्कार! धिक्कार!! धिक्कार!!!अखिलेश ने एक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मान रही है जिस वजह से किसान निराश और हताश है। उन्होंने यह सरकार बड़े बड़े पूंजीपतियों से मिली हुई है। जिस वजह से किसानों की आवाज नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को एमएसपी देना नहीं चाहती है। जिस वजह से किसान प्रदर्शन के लिए मजबूर है।आप को बता दें कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का जत्था शम्भू बॉर्डर पर पहुंचा। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी झापड़ हुई। पुलिस ने किसानों को रोकने लिए आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। जिससे बॉर्डर पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया है। जिससे किसान इधर- उधर भागते हुए नजर आए। कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके बावजूद भी किसान दिल्ली जाने की जिद में है।भाजपा राज में ये है
