समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को राजनीति के वित्तपोषण के लिए लाई गई चुनावी बॉण्ड योजना को निरस्त किये जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह फैसला भाजपा तथा भ्रष्टाचार के आपसी बंधन का भी खुलासा है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ चुनावी बॉण्ड की अवैधानिकता और तत्काल खात्मे का माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला लोकतंत्र के पुनर्जीवन के लिए स्वागत योग्य निर्णय है। ये भाजपा की नाजायज नीतियों का भंडाफोड़ है। ये फैसला भाजपा-भ्रष्टाचार के बॉण्ड का भी खुलासा है।
