Breaking News
Home / मनोरंजन / अब खुलेगा बादशाह और नोरा फतेही का “गर्मी क्लब”

अब खुलेगा बादशाह और नोरा फतेही का “गर्मी क्लब”


मुंबई (अनिल बेदाग)बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गानों पर लोग झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। बीते कुछ सालों में बादशाह ने एक के बाद एक हिट गाने दिए हैं। उनके ऐसे कई गानें हैं जो यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि बादशाह और नोरा फतेही अपने हिट गाने “गर्मी” को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर एक नए प्रोजेक्ट के लिए टीम बना सकते हैं। बादशाह और नोरा फतेही का स्ट्रीट डांसर फिल्म का गर्मी सॉन्ग काफी लोकप्रिय हुआ था। नोरा फतेही जिस भी शो में जाती थी इस गाने के हुकस्टेप की खूब चर्चा होती थी। अब बादशाह अपने हिट गाने “गर्मी” को आगे बढ़ाते हुए “गर्मी क्लब” शुरू करने का विचार कर रहे हैं। प्रत्याशा बढ़ने के साथ, इस जोड़ी ने क्लब के संगीत प्रेमियों और पार्टी करने वालों के लिए अगला हॉट स्पॉट बनने की अटकलें तेज कर दी हैं।

About United Times News

Check Also

प्यार और रोमांस का एहसास देता निक्की तंबोली का नया गीत ‘भीगने दे’

🔊 पोस्ट को सुनें मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us