Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / मैनपुरी में विपक्ष पर गरजे योगी आदित्यनाथ

मैनपुरी में विपक्ष पर गरजे योगी आदित्यनाथ


मैनपुरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग के आरक्षण में सेंध लगा कर उनका हिस्सा अल्पसंख्यक समुदाय को देना चाहती हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी नगर में रोड शो किया। रोड शो के समापन पर जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश मे जो हवा चल रही है ,उसी हवा के साथ मैनपुरी को भी चलना है। मैनपुरी लोकसभा सीट भी इस बार परिवर्तन की साक्षी बने और भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को जनता विजयी बनाए। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि यह पाटिर्यां संविधान प्रदत अनुसूचित जाति,जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में सेंध लगाकर उनका हिस्सा अल्पसंख्यक समुदाय को देना चाहती हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा बाबू कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे ,उन्होंने अपना पूरा जीवन राममंदिर के लिए समर्पित कर दिया। बाबू कल्याण सिंह जी का जब निधन हुआ तब समाजवादी पार्टी ने संवेदना का एक भी शब्द व्यक्त नहीं किया। समाजवादी पार्टी हमेशा लोकनायकों को अपमानित करने का काम करती है। कल्याण सिंह को शोक संवेदना व्यक्त करने में उनके गांव गया था। प्रधानमंत्री ने भी शोक संवेदना व्यक्त की थी। समाजवादी पार्टी ने लोकनायक कल्याण सिंह का अपमान किया था। उन्होंने जनता से अपील की कि मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह को भारी बहुमत से जिता देना। रोड शो की समाप्ति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री के रोड शो का असर भाजपाईयों में दिखने लगा है। जयवीर सिंह की जीत के लिए भाजपा के लोग जोश से भरे दिखे।आज के रोडशो का आकर्षण सजे-धजे बुलडोजर रहे जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहे।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us