Breaking News
Home / देश / कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी सरकार डॉ. बी आर आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को नहीं बदल सकती है और कांग्रेस झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे बदलने की योजना बना रही है।
वह नासिक लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार शिवसेना के हेमंत गोडसे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। भाजना नेता गडकरी ने कहा, ‘‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को कोई भी सरकार नहीं बदल सकती। केवल इसमें संशोधन किया जा सकता है।
कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन करने का पाप किया है। इसके बावजूद वे दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे।’’ गडकरी ने कहा कि ‘‘सब का साथ, सबका विकास’’ नरेन्द्र मोदी सरकार का मंत्र है जिसने किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

About United Times News

Check Also

कांग्रेस सांसद ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

🔊 पोस्ट को सुनें कांग्रेस सांसद टैगोर ने पांच नवंबर को लिखे अपने पत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us