Breaking News
Home / मनोरंजन / ‘रामायण’ में असली सोने से बनेंगे लंकापति रावण के कपड़े, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

‘रामायण’ में असली सोने से बनेंगे लंकापति रावण के कपड़े, कीमत जान हो जाएंगे हैरान


रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण में रावण के किरदार को हूबहू दिखाने के लिए नई खबर सामने आ रही है। बता दें मेकर्स ने रावण के कॉस्ट्यूम को सोने से बनवाने की बात कही है। हल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुईं जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आईं। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड में बनी रहती है। फिल्म से जुड़ी अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह कन्फर्म है कि रणबीर कपूर, श्रीराम और साई पल्लवी, माता सीता के रोल में होंगी। इसके अलावा लंकापति रावण के रोल को लेकर एक अपडेट सामने आई है। रावण सोने की लंका पर राज करता था और वहां का राजा था। इसलिए फिल्म में रावण बनने वाले यश भी असली सोने के कपड़े पहनेंगे। उनका लिबास असली सोने से तैयार किया जाएगा। साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के लिए यश फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस कर रहे हैं। वह अपने किरदार के लिए 15 किलो वजन बढ़ाएंगे। ‘रामायण’ फिल्म से अब तक जो जानकारी और तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता और राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आएंगे। फेमस डिजाइनर्स रिम्पल-हरप्रीत फिल्म के स्टार्स के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करेंगे।

About United Times News

Check Also

पत्रकार को अपशब्द कहने पर जॉन ने मांगी माफी

🔊 पोस्ट को सुनें फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम को अपनी फिल्मों के ट्रेलर रिलीज या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us