Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया जिससे समाजवादी पार्टी को मिल रही बड़ी सफलता

अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया जिससे समाजवादी पार्टी को मिल रही बड़ी सफलता


लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में सभी को चौंका दिया है। उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा 70 से ज्यादा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही थी। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने उसे बड़ा झटका दिया है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अब तक 36 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस नें 8 सीटों पर अपनी बना रखी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 2 साल पहले उत्तर प्रदेश में हारने वाली समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया कि राज्य में पार्टी और इंडिया गठबंधन जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल करता दिखाई दे रहा है?दरअसल, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने तमाम आनाकानी के बाद यूपी में गठबंधन किया। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने अपने सामाजिक समीकरणों पर जोर दिया। टिकट बंटवारे में चालाकी दिखाई। अपने कैडर का आत्मविश्वास बनाए रखा। साथ ही साथ कांग्रेस के साथ भी वह पूरी तरीके से एकजुटता के साथ खड़े रहे। दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव का पूरा साथ दिया। इसके अलावा बहुत ही समाज पार्टी और मायावती के वोट परसेंटेज में जबरदस्त गिरावट हुआ है। ऐसे में मायावती के वोट बैंक को भी अखिलेश यादव ने साधने की कोशिश की है। अखिलेश यादव का PDA का फार्मूला हिट होता दिखाई दे रहा है जिसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की बात की गई थी।उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि पार्टी के परंपरागत वोटो ने हमारी तरफ वापसी की है। इसके अलावा कांग्रेस और अखिलेश यादव के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में धर्म को हावी होने नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में जाति के इर्द-गिर्द ही तानेबने बने। संविधान और आरक्षण पर जोर दिया गया। धार्मिक पिच पर सपा या कांग्रेस की ओर से बैटिंग करने की कोशिश नहीं की गई जिसकी वजह से सपा और कांग्रेस को राज्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us