बहराइच । जिले के राम गांव थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस आवास बन रहा है। आवास निर्माण का कार्य चार मंजिला मकान में किया जा रहा है। गुरुवार को पाड गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम गांव थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए सरकारी आवास बन रहा है। जिसमें क्षेत्र के मजदूर और श्रमिक लगे हुए हैं। इस समय चार मंजिला भवन का निर्माण चल रहा है। गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैगला बुधईपुरवा गांव निवासी शिव चरन (35) पुत्र अंगनू, राजगीर टिंगनू और सलीम के साथ काम कर रहा था। चार मंजिल भवन पर शिव चरन पाड पर काम कर रहा था। तभी पाड़ टूट कर गिरा गया और बीच में फंस गया। आसपास के अन्य लोगों की मदद से मजदूर को नीचे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष शशि राणा ने बताया कि सरकारी भवन निर्माण के दौरान श्रमिक गिरा है। श्रमिक को मुआवजा के लिए एसपी और एसडीएम से वार्ता की जायेगी।
