Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / मुख्यमंत्री योगी बोले- पुलिस का आधुनिकीकरण नहीं होने से खतरे में पड़ जाएगा कानून का राज

मुख्यमंत्री योगी बोले- पुलिस का आधुनिकीकरण नहीं होने से खतरे में पड़ जाएगा कानून का राज


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस बल का समय के साथ आधुनिकीकरण होना जरूरी है। ऐसा न होने से कानून का राज खतरे में पड़ जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आधुनिकीकरण नहीं हुआ तो पुलिस बल पिछड़ जाएगा। जिसका कानून के राज पर खतरनाक असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजी कांफ्रेंस में स्मार्ट पुलिसिंग के जो सूत्र बताए थे, हमें उनका अनुसरण करना है। पुलिस को माडर्न होने के साथ मोबाइल होना पड़ेगा।अलर्ट के साथ अकाउंटेबिल, रिलायबल के साथ रिस्पांसबिल और टेक्नोसेवी होने के साथ फिजिकली ट्रेंड होना होगा। योगी बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर यूपी 112 के दूसरे चरण के तहत उच्चीकृत पीआरवी के फ्लैग ऑफ और यातायात कर्मियों को एसी हेलमेट वितरण करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि सात साल में प्रदेश पुलिस ने देश में अपनी नई पहचान कायम की है। यूपी को भी नई पहचान दिलाई है। सात वर्षों में प्रदेश में कायम किए गये कानून के राज को दुनिया देख रही है। इसने पुलिस का सम्मान बढ़ाया है।निवेश और व्यापार की नई संभावनाओं तथा विकास एवं रोजगार के नए मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है। कानून का राज स्थापित होने से यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

About United Times News

Check Also

उत्पादक कृत्रिम बुद्धिमत्ता व साइबर सुरक्षा पर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ। उत्तर प्रदेश को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रमुख केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us