Breaking News
Home / दिल्ली / IMD ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया

IMD ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्यम से भारी वर्षा के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार और बुधवार को उत्तर भारत के 15 राज्यों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात के लिए भी ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आएगा। इसके बाद 3 जुलाई को राज्य में अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है।वहीं 3 जुलाई को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ था। मौसम एजेंसी ने उत्तर-पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की थी। माना जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज सुबह मध्यम से भारी वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ आने का अनुमान जताया था।
इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में भारी बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अरुणाचल प्रदेश में नदियाँ अब खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं, जबकि असम और मणिपुर में बाढ़ से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।मौसम एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने निर्धारित समय से छह दिन पहले 2 जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया। हालांकि जून में जब देश में भीषण गर्मी पड़ रही थी, तब इसमें देरी हुई थी। केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में मानसून सामान्य से दो और छह दिन पहले 30 मई को पहुंचा। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। इस प्रकार, इसने 8 जुलाई की सामान्य तिथि के बजाय 2 जुलाई 2024 को पूरे देश को कवर किया,” आईएमडी ने एक बयान में कहा।

About United Times News

Check Also

दिल्ली सरकार हरकत में आई, मंत्री बजटीय तैयारी में जुटे, संकल्प पत्र पर मंथन

🔊 पोस्ट को सुनें चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई घोषणाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us