Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / दिल्ली में भाजपा के दिग्गजों की बैठक शुरू

दिल्ली में भाजपा के दिग्गजों की बैठक शुरू


लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार दिल्ली की सातों सीटों में जीत दर्ज करने से भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इसी क्रम में भाजपा अब अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए आज दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक हो रही है। पार्टी को उम्मीद है कि वह इस बार दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब होगी।
भाजपा ने शुरू की दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से उत्साहित है पार्टी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सभी सातों सीटों पर जीत से उत्साहित भाजपा को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली की सत्ता में उसकी वापसी होगी। लगभग छह माह बाद विधानसभा चुनाव है।पार्टी इस चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को पूरी दिल्ली से भाजपा के दिग्गज जुटेंगे। सुबह 10 बजे से मंथन शुरू हो गया है जो लगभग शाम छह बजे तक चलेगा। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को हो रही है। सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा स्वागत भाषण दिया। उसके बाद गोयल ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। केजरीवाल की सियासी पिच पर BJP करेगी बैटिंग? 52 विधानसभा सीटों पर हो सकता है ‘खेला’
दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन फ्लॉप, दोनों मिलकर भी क्यों नहीं रोक पाए BJP का विजय रथ
यह पहली बार है कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी मंडल स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। मंडल, जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी मोर्चों व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं। सभी मिलकर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। बैठक में यह विचार किया जाएगा कि कैसे लोकसभा के प्रदर्शन को विधानसभा में दोहराया जाए जिससे कि दिल्ली की सत्ता का वनवास दूर हो सके। मंथन से निकले निष्कर्ष को जमीन तक पहुंचा जा सके इसके लिए सभी मंडलों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us