अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जिंदगी का आज सबसे खास दिन है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी को सिर्फ चंद घड़िया बाकी हैं। अंबानी परिवार में रौनक बिखरी हुई है। शादी से पहले नीता अंबानी ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे श्रीकाशी विश्वनाथ का जयकारा लगाती नजर आई हैं। साथ ही उन्होंने काशी के साथ अंबानी परिवार के विशेष लगाव का भी जिक्र किया है।नीता अंबानी का वीडियो ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है। इसमें वे कहती दिख रही हैं, ‘नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरी भक्ति का एक गहरा और विशेष नाता रहा है। मैं और मेरी फैमिली कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए वहां आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं। अब अनंत और राधिका की शादी से पहले भी हम वहां पहुंचे’।
