Breaking News
Home / मनोरंजन / काम्या पंजाबी ने मुंबई की बदहाल सड़कों पर निराशा जताई, शेयर किया वीडियो

काम्या पंजाबी ने मुंबई की बदहाल सड़कों पर निराशा जताई, शेयर किया वीडियो


एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने मंगलवार को मुंबई के वसई क्रीक इलाके में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर निराशा जताई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम के अपने स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में भारी बारिश और इलाके में गड्ढों के कारण रोड पर लंबा जाम दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी गंभीर स्थिति के बावजूद कोई भी रेडियो जॉकी (आरजे) अपने प्रोग्राम में इस पर बात नहीं करता। काम्या पंजाबी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, वेलकम टू मुंबई। अजीब बात है कि कोई भी रेडियो जॉकी इस मार्ग के बारे में अपने प्रोग्राम में बात नहीं करता। वीडियो को वसई क्रीक लोकेशन के साथ टैग किया गया था। काम्या पंजाबी को रेथ, अस्तित्व- एक प्रेम कहानी और बनू मैं तेरी दुल्हन जैसे धारावाहिकों में निगेटिव रोल करने के लिए पहचान मिली। उन्होंने पिया का घर, मर्यादा लेकिन कब तक और क्यों होता है प्यार जैसे शो में पॉजिटिव किरदार भी निभाए हैं। एक्ट्रेस ने वो रहने वाली महलों की, जीत जाएंगे हम, नागिन-वादों की अग्निपरीक्षा, दो दिल एक जान, बेइंतहा, द एडवेंचर्स ऑफ हातिम, डोली अरमानों कीश् और शक्ति-अस्तित्व के एहसास की जैसे शो में भी काम किया है। काम्या पंजाबी ने कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने हाल ही में शो तेरे इश्क में घायल में नंदिनी की भूमिका निभाई है और वह नीरजा- एक नई पहचान में भी नजर आईं।

About United Times News

Check Also

पत्रकार को अपशब्द कहने पर जॉन ने मांगी माफी

🔊 पोस्ट को सुनें फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम को अपनी फिल्मों के ट्रेलर रिलीज या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us