सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीसामऊ विधानसभा के प्रभारी पूर्व एमएलसी सुनील यादव साजन चुनाव ने कहा किमुख्य चुनाव आयोग से भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे अधिकारियों को दूसरे शहर स्थानांतरण करने की मांग की जाएगी।भाजपा सरकार के इशारे पर कानपुर महानगर के अधिकारी भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। वो मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के साथ अभद्र टिप्पणी करके उत्पीड़न कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा सपा के बढ़ते जनाधार से घबरा रही है।इसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं पर जबरन दबाव बनाकर मतदान प्रतिशत घटाने का षड्यंत्र कर रही है। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीसामऊ विधानसभा के प्रभारी पूर्व एमएलसी सुनील यादव साजन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही।मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए सुनील यादव साजन ने कहा कि भाजपा अगर सपा नेताओं की सूची बना रही है, तो सपा भी भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे सभी अधिकारियों की सूची बना रही है। उन्होंने चमनगंज थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुख्य चुनाव आयोग से की जाएगी शिकायत
उन्होंने कहा कि थाना अध्यक्ष अपने आप को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बात कर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के निवास पर बिजली विभाग, केडीए और नगर निगम द्वारा जबरन छापा डलवाकर भय का माहौल तैयार कर रहे हैं। इसकी शिकायत सभी सबूतों के साथ मुख्य चुनाव आयोग से की जाएगी।
