Breaking News
Home / खेल / न्यूजीलैंड से पिछले छह वनडे जीत चुका भारत

न्यूजीलैंड से पिछले छह वनडे जीत चुका भारत


भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया को न्यूजीलैंड पर थोड़ी बढ़त हासिल है। दोनों के बीच कुल 119 मुकाबलों में से भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि ब्लैककैप्स को 50 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा है।आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आठ साल बाद खेले जा रहे इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए दोनों ही टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। 2017 में जब यह टूर्नामेंट पिछली बार खेला गया था तो पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में पहुंच गई, लेकिन इस बार विपक्षी टीम अलग है। भारत लगातार तीन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।भारत और न्यूजीलैंड को एक ही ग्रुप में रखा गया था। ग्रुप स्टेज में जब दोनों की भिड़ंत हुई थी तो भारत ने 44 रन से जीत हासिल की थी। दोनों के बीच पिछले छह वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया ने लगातार छह जीत हासिल की है। यह सिलसिला 18 जनवरी 2023 को शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। सेमीफाइनल में भारत ने वनडे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर चार विकेट की जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, जबकि ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाले 2000 के विजेता न्यूजीलैंड ने लाहौर में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछले 10 वनडे मैचों के परिणाम
मैच परिणाम स्थान तारीख
1 भारत 44 रन से जीता दुबई (DICS) 2 मार्च 2025
2 भारत 70 रन से जीता वानखेड़े 15 नवंबर 2023
3 भारत 4 विकेट से जीता धर्मशाला 22 अक्तूबर 2023
4 भारत 90 रन से जीता इंदौर 24 जनवरी 2023
5 भारत 8 विकेट से जीता रायपुर 21 जनवरी 2023
6 भारत 12 रन से जीता हैदराबाद 18 जनवरी 2023
7 बेनतीजा क्राइस्टचर्च 30 नवंबर 2022
8 बेनतीजा हैमिल्टन 27 नवंबर 2022
9 न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता ऑकलैंड 25 नवंबर 2022
10 न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता माउंट माउंगानुई 11 फरवरी 2020
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया को न्यूजीलैंड पर थोड़ी बढ़त हासिल है। दोनों के बीच कुल 119 मुकाबलों में से भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि ब्लैककैप्स को 50 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा है। सात मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स में बराबरी की टक्कर रही है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों 12 बार आमने-सामने आ चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने छह-छह मैच जीते हैं। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने पांच-पांच मैच जीते हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में दो मैचों में भारत और न्यूजीलैंड ने एक-एक मैच जीता है।
भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल तक का सफर
भारत और न्यूजीलैंड पहले ही ग्रुप चरण में एक बार आमने-सामने हो चुके हैं, जहां भारत ने 44 रन से जीत हासिल की थी। इसके अलावा टीम इंडिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को छह-छह विकेट से हराया था। इसके बाद मेन इन ब्लू ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से शिकस्त दी थी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने ग्रुप चरण में भारत से मिली हार के बाद जोरदार वापसी की थी। इसके अलावा कीवियों ने पाकिस्तान को 60 रन और बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 रन की जीत दर्ज की।

About United Times News

Check Also

‘घबराओ मत भारत जीतेगा’, हाई वोल्‍टेज मैच से पहले हवन कर रहे क्रिकेट फैंस

🔊 पोस्ट को सुनें Ind vs Pak Fans Perform Hawan आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us