Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / विशेष सदन 26 जून को स्थगित, 4 जुलाई को चुनाव बैठक

विशेष सदन 26 जून को स्थगित, 4 जुलाई को चुनाव बैठक


लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में 26 जून को विशेष सदन नहीं होगा। मेयर ने डेट बदलने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। कार्यकारिणी समिति के छह रिक्त पदों पर चुनाव के लिए सदन की तारीख प्रस्तावित थी। अपरिहार्य कारणों से तय तारीख बदलने को कहा गया। मेयर की तरफ से डेट बदलने के कारणों की जानकारी नहीं दी गई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि सदन 4 जुलाई को सुबह 11 बजे त्रिलोकीनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में होगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकारिणी समिति के रिक्त पदों के लिए नए सदस्यों का मनोनयन करना है। महापौर ने सभी पार्षदों और नामित सदस्यों से सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन में शांति और मर्यादा बनाए रखने के लिए केवल पार्षद, नामित सदस्य और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ही शामिल होंगे। अन्य व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम प्रशासन ने पार्षदों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करें। मौके पर अधिकारियों को संबंधित जरूरी प्रक्रिया के बारे में पार्षदों को जानकारी देने और तैयारियां पूरी करने का निर्देश मेयर ने दिया है।

About United Times News

Check Also

उत्पादक कृत्रिम बुद्धिमत्ता व साइबर सुरक्षा पर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ। उत्तर प्रदेश को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रमुख केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us