अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने कई फाइनेंशियल कामों की डेडलाइन है। हर महीने की पहली तारीख को कई वित्तीय नियम बदल जाते हैं। अक्टूबर में भी ठीक ऐसा ही होगा। 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम के साथ पीपीएप और सुकन्या योजना के नियमों में बदलाव होगा। इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं। सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और जल्द ही अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। महीने के पहले दिन से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हो जाएगा। इन नियमों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। हम आपको बताएंगे कि अक्टूबर के महीने से कौन- से फाइनेंशियल रूल्स बदलने वाला है।
गैस सिलेंडर
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है। तेल कंपनियां घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम अपडेट करते हैं। सितंबर में तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) के दामों में इजाफा किया था।
शेयर बायबैक
बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने शेयर बाजार के क्रेडिट नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव 1 अक्तूबर 2024 से लागू होगा। नए नियमों के अनुसार अब डीमैट अकाउंट (Demat Account) में शेयर 2 दिन में क्रेडिट हो जाएगा। वहीं, रिकॉर्ड डेट के दो दिनों के भीतर ही निवेशकों को बोनस शेयर (Bonus Share) मिल जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना
अगर आपकी बेटी के नाम से सुकन्या अकाउंट (Sukanya Account) है तो बता दें कि 1 अक्टूबर 2024 से इसके नियम बदल गए। अगर दादा-दादी या फिर कोई दूसरा व्यक्ति ने सुकन्या अकाउंट ओपन किया है तो अकाउंट को माता-पिता या अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर करना होगा। अगर सुकन्या अकाउंट को ट्रांसफर नहीं करते हैं तो अकाउंट फ्रीज हो जाएगा।
