Breaking News
Home / मनोरंजन / पीएम मोदी ने की रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना

पीएम मोदी ने की रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में फोन के जरिए जानकारी ली है। उन्होंने अभिनेता की पत्नी लता से बात कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (2 अक्तूबर) को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अभिनेता की पत्नी लता से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य हाल जाना। साथ ही, पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
पीएम मोदी ने की फोन पर बात
इस बात की जानकारी तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि पीएम मोदी ने रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए आज लता रजनीकांत से बात की। उन्होंने इस पोस्ट में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री को सर्जरी के बाद रजनीकांत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई और पीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अस्पताल में भर्ती हैं रजनीकांत
73 वर्षीय अभिनेता वर्तमान में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अपने हृदय की मुख्य रक्त वाहिका में समस्या के बाद से भर्ती हैं। रजनीकांत को कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, रोहिणी, दुशरा विजयन, राव रमेश और रमेश थिलक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
इस दिन आएगी वेट्टैयन
वेट्टैयन को 10 अक्तूबर 2024 को रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म के अलावा रजनीकांत के पास कुली नाम की फिल्म भी है, जिसका निर्देशन सुपरहिट डायरेक्टर लोकेश कनगराज कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सभी स्टारकास्ट का एलान किया गया था।

About United Times News

Check Also

प्यार और रोमांस का एहसास देता निक्की तंबोली का नया गीत ‘भीगने दे’

🔊 पोस्ट को सुनें मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us