विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में कैद होने वाली हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 के मंच पर रोहित शेट्टी ने भी निया के शो में शामिल होने का हिंट दिया था। हालांकि अब निया ने खुद एक पोस्ट के जरिए सलमान खान के शो में न आने की पुष्टि की है।
बिग बॉस 18 में नहीं शामिल होंगी निया शर्मा
निया शर्मा ने शो में न आने की बताई वजह
आज से शुरू हो रहा सलमान का शो बिग बॉस 18
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। शो में टीवी की एक क्वीन के आने की चर्चा थी, जिसने उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया था। हालांकि, अब उन्होंने खुद आने से इनकार कर दिया है। हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) की।निया शर्मा को लेकर चर्चा थी कि वह बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने जा रही हैं। जब से यह न्यूज सामने आई है, उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं था। यही नहीं, खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने भी हिंट दिया था कि निया बिग बॉस में जा रही हैं। मगर ग्रैंड प्रीमियर से पहले निया ने सबकुछ साफ कर दिया है।
