Breaking News
Home / मनोरंजन / Arjun Kapoor से ब्रेकअप का Malaika Arora को कोई अफसोस नहीं

Arjun Kapoor से ब्रेकअप का Malaika Arora को कोई अफसोस नहीं


बॉलीवुड की हॉट दिवा मलाइका अरोड़ा अपने निजी जीवन को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस साल की शुरुआत में, खबर आयी थी कि अभिनेत्री का उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर काफी शोर किया था, लेकिन अर्जुन और मलाइका दोनों की तरह से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी। लेकिन अब अभिनेत्री ने अपने जीवन को लेकर एक कमेंट किया है, जिसे उनके ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है।मलाइका अरोड़ा ने अपने जीवन के बारे ग्लोबलस्पा मैगज़ीन से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि मैंने जो भी फैसले लिए हैं, चाहे व्यक्तिगत रूप से हो या पेशेवर, उन्होंने मेरे जीवन को किसी कारण से आकार दिया है।’ अभिनेत्री ने यह भी कहा कि मैं बिना किसी पछतावे के जीती हूँ और खुद को भाग्यशाली मानती हूँ कि चीजें जिस तरह से थीं, वैसे ही सामने आईं। मलाइका जून में अर्जुन के बर्थडे में शामिल नहीं हुई थीं, जिसने दोनों के ब्रेकअप की ख़बरों को हवा दी थी। इसके बाद दोनों को एक पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां दोनों एक-दूसरे को अनदेखा करते नजर आये थे। अरोड़ा और कपूर ने अभी तक अपने ब्रेकअप की ख़बरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लंबे समय से दोनों को साथ में स्पॉट नहीं किया गया है। हालाँकि, अभिनेत्री के पिता की मौत के दौरान अर्जुन उनके साथ मौजूद थे।इस साल की शुरुआत में दोनों से जुड़े एक सूत्र ने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। सूत्र ने पिंकविला को बताया था कि दोनों का रिश्ता अपना-अपना रास्ता तय कर चुका है। सूत्र ने कहा था, ‘मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में हमेशा खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को घसीटने और उसका विश्लेषण करने की अनुमति नहीं देंगे।’

About United Times News

Check Also

प्यार और रोमांस का एहसास देता निक्की तंबोली का नया गीत ‘भीगने दे’

🔊 पोस्ट को सुनें मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us