झारखंड मुक्ति मोर्चा ने छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की जिनमें रांची से महुआ माजी खूंटी से स्नेहलता कंडुलना और अन्य शामिल हैं। अब तक 41 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। सरायकेला और जामा सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। पार्टी मजबूत उम्मीदवारों की तलाश में है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीता सोरेन और चंपई सोरेन का काट कौन होगा?
रांची, गोमिया, चक्रधरपुर, खूंटी, सिसई और बिशुनपुर से पार्टी ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम
सरायकेला से चम्पाई के मुकाबले कद्दावर प्रत्याशी देने की योजना, जामा से उतर सकती हैं लुईस मरांडी
दो दिन पहले 35 प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की है।पार्टी ने रांची से महुआ माजी, खूंटी से स्नेहलता कंडुलना, गोमिया से योगेंद्र प्रसाद, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव, सिसई से जिगा सुसारण ह़ोरो और बिशुनपुर से चमरा लिंडा पार्टी को उम्मीदवार बनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि अन्य विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। झामुमो ने अबतक 41 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सरायकेला और जामा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। सरायकेला सीट से चंपई सोरेन लड़ते रहे हैं चुनाव