Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को चुनावी राज्य झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वह चाईबासा और गढ़वा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और गढ़वा में एक रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री रांची आएंगे और वहां से वह चाईबासा जाएंगे, जहां अपराह्न करीब ढाई बजे उनका एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।पिछले सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। चौहान झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी हैं।झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनाव घोषणापत्र जारी किया।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us