Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / ममता बनर्जी नेलिखा ‘छठ गीत’

ममता बनर्जी नेलिखा ‘छठ गीत’


छठ पूजा का पवित्र त्योहार देश के साथ दुनिया के कई हिस्सों में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है वहीं इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महापर्व छठ के लिए एक गीत लिखा है। सीएम ममता बनर्जी इसकी जानकारी खुद सभी को दी है गौर हो कि पश्चिम बंगाल में भी छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डोई घाट पर छठ पूजा समारोह के तहत संध्या पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हर साल यहां छठ पूजा होती है। यहां सारी तैयारियां की गई हैं, पुलिस बल भी व्यापक मात्रा में तैनात है। छठी मईया की पूजा करने के लिए यहां बहुत लोग आते हैं। आप सभी को बंगाल सरकार और बंगाल वासियों की ओर से छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम यहां बहुत सालों से आते हैं। छठ पूजा के लिए 126 घाटों की सफाई की गई, सभी इंतजाम किए गए हैं। भाजपा सांसद रवि किशन ने छठ पूजा पर कहा कि सभी लोगों को छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। छठ मईया की सब पर कृपा बनी रहे… पूरे विश्व में भोजपुरिया समाज को हम छठ की शुभकामनाएं देते हैं। प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर उन्होंने कहा कि उनकी कमी बहुत खलेगी। उन्होंने पैसे कमाने के लिए कभी ऐसे-वैसे गीत नहीं गाए। उन्होंने हमेशा भोजपुरी संस्कृति की रक्षा करते हुए अपनी गरिमा बनाए रखी। उनका चेहरा और उनकी आवाज भोजपुरिया समाज से कभी दूर नहीं होगी।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us