Breaking News
Home / न्यूज़ / शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार

शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार


शाहरुख खान को धमकी देने वाले फैजान खान को मुंबई पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी अजय सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की है। इस संबंध में रायपुर पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
मामले में मुंबई पुलिस आज रायपुर पहुंची। फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी ने कहा कि वो बांदा पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई जाएगा। वहीं आरोपी को लगातार धमकी मिल रही थी। इसकी वजह से उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर लिखा कि वह व्यक्तिगत रूप से नहीं ऑनलाइन माध्यम से पेश होना चाहता है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
इसके पूर्व आरोपी ने कहा था कि उसका फोन पांच दिन पहले दो नवंबर को चोरी हो गया था। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है।
फैजान को मुंबई लेकर जाएगी पुलिस
पुलिस की साइबर सेल की ओर से नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का लोकेशन मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
पिछले साल अक्तूबर में भी मिली थी धमकी
शाहरुख हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं। इससे पहले भी करियर में कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी।
संजय गुप्ता ने कहा था- अंडरवर्ल्ड के आगे नहीं झुके शाहरुख
पिछले साल मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर शाहरुख की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि, ‘90 के दशक में शाहरुख इकलौते ऐसे एक्टर थे जो अंडरवर्ल्ड के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि गोली मारनी है तो मार दो, पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा। मैं पठान हूं। शाहरुख आज भी वैसे ही हैं।’

About United Times News

Check Also

ट्रैजेक्ट्रॉन स्पोर्ट्स ने लांच की एरॉन – भारत की पहली ऐडवांस्ड प्रिसिज़न एयरगन

🔊 पोस्ट को सुनें मुंबई (अनिल बेदाग): भारत की सबसे युवा लाइसेंस्ड एयरगन मैन्युफैक्चरर कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us