Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक से किया अरेस्ट

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक से किया अरेस्ट


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में नाटकीय टिवस्ट आया है। मुंबई की वर्ली पुलिस ने इस मामले में गीतकार सोहेल पाशा को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार सोहेल पाशा ने ही सलमान खान को धमकी दी थी। धमकी में पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
सलमान खान को धमकी देने के मामले में गीतकार सोहेश पाशा अरेस्ट।
मुंबई: बॉलीवडु अभिनेता सलमान खान से फिरौती मांगने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस को सफलता मिली है। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान को जान से मारने और फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है। यह गिरफ्तारी वर्ली पुलिस ने की है। आरोपी को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहेश पाशा के तौर पर हुई है। वह एक यूट्यूबर और गीतकार है।वर्ली पुलिस ने ही इसी महीने की छह तारीख को कर्नाटक से भीकाराम जलाराम बिश्नोई को अरेस्ट किया था। वह कर्नाटक के हावेली का रहने वाला था, लेकिन पाशा की गिरफ्तारी से इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है।
पुलिस को मिली थी धमकी
वर्ली पुलिस ने यह गिरफ्तारी कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर आई धमकी के सिलसिले में की है। इस धमकी में एक अज्ञात शख्स ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 5 करोड़ की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई थी।मुंबई पुलिस ने मंगलवार को चौंकाने वाले घटनाक्रम में कर्नाटक के यूट्यूबर सोहेल पाशा को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पाशा ने लिखा है सलमान के लिए गाना
पाशा ने सलमान खान के लिए मैं सिकंदर हूं गाना लिखा था। 7 नवंबर को मुंबई ट्रैफिक डिपार्टमेंट हेल्पलाइन को भेजे गए एक टेक्स्ट मैसेज में खान और जिसने भी मैं सिकंदर हूं गाना लिखा है। उसे धमकी दी थी। मैसेज में पाशा ने 5 करोड़ रुपये की मांग भी की थी। पुलिस के मुताबिक 24 साल का गायक-गीतकार पर अब बीएनएस की कई धाराओं के तहत में मामला दर्ज किया गया है।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us