Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ / सीएम योगी बोले- सिपाही भर्ती में भी 20 प्रतिशत महिलाकर्मियों की होगी भर्ती

सीएम योगी बोले- सिपाही भर्ती में भी 20 प्रतिशत महिलाकर्मियों की होगी भर्ती


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 701 वन दरोगाओं को नियुक्त पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों का भी जिक्र किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि इन वन दरोगाओं में से 140 महिला अभ्यर्थी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस दौरान प्रदेश सरकार की तरफ से पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों का भी वर्णन किया।मुख्यमंत्री योगी ने वन दरोगाओं से कहा कि इस समय पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है। हाल ये है कि कई शहरों में प्रदूषण के कारण स्कूल-कॉलेज तक बंद करने पड़ रहे हैं। ऐसे समय में आप सभी लोगों को जागरुक करके समाज और देश के लिए योगदान कर सकते हैं। इसके लिए अपने क्षेत्र में नए प्रयोग करें और अपने विभाग को सर्वोत्तम बनाने का प्रयास करें।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने सभी बोर्ड और आयोगों को निर्देश दिया था कि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी खोट के हो और कहीं भी गड़बड़ी होने पर जवाबदेही सुनिश्चित हो। यही कारण है कि परीक्षा पूरी होकर नियुक्ति पत्र वितरित हो रहे हैं। पहले यूपी में भर्ती निकलती थी और महाभारत के रिश्ते टपक पड़ते थे। हमने कहा कि भर्ती में किसी के साथ ही भेदभाव नहीं कया जाएगा। इसका परिणाम अब दिख रहा है। अभी कल (बृहस्पतिवार को ) ही पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है। आगे के प्रक्रिया पूरी करने के बाद 60 हजार पदों पर पुलिस की भर्ती की जाएगी जिसमें 20 प्रतिशत संख्या महिलाकर्मियों की होगी। हमने बीते साढ़े सात वर्षों में पारदर्शी और शुचितापूर्ण भर्ती की। जब भर्ती इतनी पारदर्शी और शुचिता के साथ सम्पन्न हो रही है तो राज्य की भी अपेक्षाएं आपसे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आमतौर पर होता है कि सरकारी कर्मचारी जनता से दूरी बना लेते हैं। वो जनता से संवाद नहीं करते हैं पर जनता से संवाद कर लोगों को जागरुक करने की आवश्यकता है। लोगों को बताएं कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें। लोग प्लास्टिक का उपयोग करके उसे खेतों में और अलग-अलग जगह फेंक देते हैं जिसका दुष्परिणाम पर्यावरण के में क्षय के रूप में आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। आप सभी मिलकर जनता को जागरुक करें और अपने विभाग को सर्वोत्तम बनाएं।

About United Times News

Check Also

विधानसभा घेराव, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस ने लगाई कटीले तारों की बैरिकेडिंग

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ । कांग्रेस के विधानसभा घेराव की घोषणा को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us