Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / प्रियंका गांधी ने विपक्षी सदस्यों के साथ दिखाई एकजुटता

प्रियंका गांधी ने विपक्षी सदस्यों के साथ दिखाई एकजुटता


लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने के एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सदन पहुंची और विपक्षी सदस्यों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनके साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं।केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने सदन में तब प्रवेश किया जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कई विपक्षी सदस्य संभल हिंसा और अन्य मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।प्रियंका गांधी उनके साथ एकजुटता दिखाते हुए अपनी सीट के पास खड़ी रहीं। विरोध के बीच उन्होंने विपक्षी दलों के सांसदों से मुलाकात भी की और उनका अभिवादन किया। जैसे ही वह अन्य सदस्यों से मिलने के लिए विपक्षी खेमे की अग्रिम पंक्ति के करीब गईं, द्रमुक सांसद कनिमोई को उन्हें अपने साथ बैठने का इशारा करते देखा गया। प्रियंका ने कुछ देर कनिमोई से बातचीत के बाद अन्य सदस्यों का अभिवादन किया। सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों के सदस्यों के साथ बातचीत करते देखा गया।

About United Times News

Check Also

“देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं” – RSS महासचिव का बड़ा बयान

🔊 पोस्ट को सुनें आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us