मेरठ – उत्तर प्रदेश के मेरठ में ब्रम्हापुरी थाना क्षेत्र में व्यापारी डीके जैन की आज सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि बदमाश सुबह घर में घुसे और बेडरूम में मौजूद डीके जैन और उनकी पत्नी को गोली मार दी।डीके जैन की मौके पर ही मौत हो गई।उनकी पत्नी का अस्पताल इलाज में चल रहा है।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में आज सुबह व्यापारी डीके जैन के घर में दो नकाबपोश बदमाश घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के समय जैन और उनकी पत्नी बेडरूम में थे।गोली लगने से डीके जैन की मौत हो गई और उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गईं।घर में डीके जैन की पत्नीएबेटा और बहू रहते हैं।बेटा और बहू सुबह टहलने के लिए निकले थे उस समय नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और पति.पत्नी पर गोलियां बरसा दी।फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की खबर मिलते ही मौके पर आला.अधिकारी भी पहुंच गए।आसपास के लोगों से पूछताछ की।सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
डीके जैन के पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि ये घटना सुबह 8 बजे के आसपास की है।बदमाशों ने हत्या के बाद लूट की और भाग गए।एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी के अंतर्गत एक परिवार रहता है।सुबह लगभग 8 बजे के आसपास दो लोग उनके घर में आए और बुजुर्ग दंपति पर गोली चला दी। उसके बाद घर में लूटपाट की।जांच के लिए टीम बना दी गई है।घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभी यह नहीं पता की लूटपाट के विरोध में हत्या की गई है या उनकी बदमाशोंद्ध पहचान होने पर की गई है।