Breaking News
Home / मनोरंजन / हाथों में हाथ थाम कॉन्सर्ट में पहुंचे निक-प्रियंका

हाथों में हाथ थाम कॉन्सर्ट में पहुंचे निक-प्रियंका


ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस अक्सर अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच फैमिली के साथ प्यार भरे पल बिताती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी फैमिली गोल्स देती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस पनी अगली फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 2 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है। इसी बीच उन्होंने समय निकाला और अपने पति निक जोनस के साथ उनके भाई जो जोनस के शो द जो शो में शिरकत की जो न्यूयॉर्क के ज्ीम ठवूमतल में था। प्रियंका ने इस शो से एक सपनों जैसा पल सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वे अपने जेठ के लिए बहन जैसी सपोर्टिव नजर आईं कृ एकदम परफेक्ट सिस्टर-इन-लॉ गोल्स देते हुए। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर की जिसमें उनके जेठ जो जोनस और मशहूर अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर सिएरा एलिजाबेथ फेररेल परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, निक जोनस ने भी एक प्यारी सी फोटो शेयर की जिसमें वे और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नजर आ रहे हैं कृ और इस बार कुछ खास अंदाज में!फोटो में प्रियंका ने खुद को निक के अवतार में बदल लिया है यानी उन्होंने निक के कपड़े पहनकर उनका कॉसप्ले किया है। दोनों की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कपल ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहा है, और फैंस इसे देख कह रहे हैं कृष्ब्वनचसम हवंसे समअमसरू नदसवबामक! निक जोनस ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके ठीक पीछे खड़ी हैं प्रियंका चोपड़ा।इस क्यूट मोमेंट में दोनों ने मैचिंग ब्राउन लेदर जैकेट्स,व्हाइट टी-शर्ट्स,और बैगी जीन्स कृयानी पूरा लुक एकदम ट्विनिंग कपल वाइब दे रहा था। इस महीने की शुरुआत में, प्रियंका और निक ने मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा था।

About United Times News

Check Also

प्यार और रोमांस का एहसास देता निक्की तंबोली का नया गीत ‘भीगने दे’

🔊 पोस्ट को सुनें मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us