Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / प्रदेश में आज से दिखेगा नौतपा का असर, घटेगा बारिश और आंधी का दायरा

प्रदेश में आज से दिखेगा नौतपा का असर, घटेगा बारिश और आंधी का दायरा


यूपी में मौसम एक बार फिर से गर्म होना शुरू हो गया है। शनिवार को आगरा सहित कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर गया। लखनऊ में उमस भरी गर्मी थी। रात में उमस होने की वजह से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में बारिश और आंधी का दायरा कम होगा। हालांकि रविवार को भी पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी व बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी व बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दायरा घटेगा। वहीं प्रदेश में शनिवार को आगरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं उरई में 41.8, बहराइच में 41.6, मुरादाबाद में 41.5 और और वाराणसी में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले लखनऊ में शुक्रवार रात से बादल छाने और शनिवार को छिटपुट बारिश के आसार जताए थे। भीषण उमस से परेशान लखनऊ के लोगों के लिए यह खबर राहत की सौगात लिए थी। शनिवार को सभी पूर्वानुमान धरे रह गए। तीखी धूप के बीच 40 डिग्री तापमान में भीषण उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। बेहिसाब पसीने में राहत की उम्मीदें भी बह गईं।मौसम विभाग ने अब एक बार फिर लखनऊ व आस-पास के जिले के लोगों को अगले दो दिन भीषण गर्मी और उमस से से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में बदल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। इधर, शनिवार को काफी दिनों के बाद लू भी महसूस की। तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे तेज धूप से राहत मिलेगी, जबकि सोमवार को बारिश होने का अनुमान है। लखनऊ के आस-पास के जिलों में भी चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है।

About United Times News

Check Also

“ड्यूटी के बीच महिला सिपाही का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय”

🔊 पोस्ट को सुनें औरैया। उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अनुशासनहीनता की तस्वीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us