Breaking News
Home / खेल / आरजे महवश संग दिखे चहल, पैपराजी से बचते नजर आए

आरजे महवश संग दिखे चहल, पैपराजी से बचते नजर आए


हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को एक साथ देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को आईपीएल फाइनल के बाद एक बार फिर से साथ देखा गया है। डेटिंग की अफवाहों के बीच इन दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें चहल पैपराजी की नजर से बचते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है वायरल वीडियो। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को एयरपोर्ट पर देखा गया है। वहीं चहल के पीछे उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को भी आते हुए देखा जा सकता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चहल और महवश को साथ देखा जा रहा हैं, लेकिन जब चहल को अहसास हुआ कि फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे हैं तो वो उनसे बचते हुए आगे चले जाते हैं। हालांकि, महवश शांत रहीं और फोटोग्राफर्स के सामने मुस्कुराती हुईं नजर आईं। युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर साथ में देखा जाता है। इस कारण नेटिजंस उनके रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वायरल हो रहे वीडियो में नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि चहल भाई आज के समय के शाहरुख खान हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि चिंता दिखाते हुए कहा कि हर जगह ऐसे घूमना सही नहीं है।3 जून को आईपीएल में चहल की टीम पंजाब किंग्स और विराट कोहली की टीम आरसीबी का फाइनल हुआ था, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल की थी। मैच के दौरान भी महवश को स्टेडियम में देखा गया था। अब दोनों का साथ में यह पहला वीडियो एयरपोर्ट पर सामने आया है।

About United Times News

Check Also

यूसुफ लगाएंगे छक्के, इरफान चटकाएंगे विकेट

🔊 पोस्ट को सुनें लेगेन जेड टी-10 टेनिस क्रिकेट लीग में मुंबई स्टार्स, राजस्थान राइडर्स, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
× Join With Us