लखनऊ,। नगर निगम में एक कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा यात्रा को सफल बनाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र वितरित किये। इसी दौरान पदोन्नति पाने वाले को प्रमोशन लेटर के साथ सेवा निवृत्त कार्मिकां को भुगतान और उपहार के साथ विदाई दी गई। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम का आयोजन किया गया था। 26 जनवरी तक निरंतर चलने वाली इस यात्रा के तहत आज 01 फरवरी 2024 को नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना सफल योगदान देकर यात्रा को सफल बनाने एवं अपने कुशल कार्य प्रबंधन व योगदान से लखनऊ को प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। आज नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने एवं लखनऊ को पूरे भारत मे अव्वल दर्जा प्राप्त करवाने के लिए समस्त अपर नगर आयुक्त को उनके उनके द्वारा दिये गए योगदान एवं किये गए कार्यों को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही यात्रा में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वच्छ भारत मिशन टीम से दिलीप मौर्य, आरती, राहुल चौहान के साथ ही यात्रा से संबंधित डाटा को सफलतापूर्वक पोर्टल पर अपलोड करने के लिए तस्वीर असगर सहित 12 चौंपियंस को भी महापौर द्वारा नगर आयुक्त एवं नई अधिकारीगणो की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।. महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया और सभी को प्रोत्साहित कर भविष्य और अधिक मेहनत व निष्ठा के साथ कार्य करने के प्रति जागरूकता का प्रसार किया।जिससे कि इसी प्रकार लखनऊ नगर निगम द्वारा सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रम व आयोजनों को सफल बना कर लखनऊ शहर का नाम निरंतर रौशन किया जाता रहे। त्रिलोकनाथ हाल में भव्य रूप से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा माननीय महापौर महोदया की मंशानुसार पदोन्नति पाए कर्मचारियों को प्रमोशन लेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के समस्त अधिकारी, समस्त यूनियन के नेता गण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
