भाजपा की झारखंड इकाई ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर दावा किया कि गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास भूमि का एक टुकड़ा हैए जिसे ईडी ने उन पर अवैध रूप से हासिल करने का आरोप लगाया है। यह दावा सोरेन द्वारा झारखंड विधानसभा में भाजपा को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने की चुनौती देने के एक दिन बाद किया गया है। सोरेन ने कहा था कि यदि आरोप साबित हो गएए तो वह राजनीति छोड़ देंगे।ईडी ने सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में सात घंटे की लंबी पूछताछ के बाद 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। विपक्षी दल भाजपा द्वारा जारी 58 सेकेंड के वीडियो क्लिप मेंए खुद को संतोष मुंडा बताने वाले व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है कि रांची जिले के बरगेन में जमीन का टुकड़ा हेमंत सोरेन का है।ष्पीटीआई.भाषाष् वीडियो में दिखाए गए व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहाए ष्ष्यह व्यक्ति जमीन की देखरेख करने वाला है। इलाके के सभी लोगों को पता है कि इसका ;जमीनद्ध मालिक कौन है।पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने आरोप लगायाए ष्ष्काला धन छुपाने के लिए सोरेन ने वह जमीन किसी और के नाम पर खरीदी।ष्ष् जब झामुमो प्रवक्ताओं से मामले में टिप्पणी के लिए संपर्क किया गयाए तो उन्होंने बार.बार कॉल करने पर कोई जवाब नहीं दिया।
